Breaking News

बदायूं में विकास की रफ्तार तेज: 18 लाख की सड़कों-नालियों का लोकार्पण, वार्डों में दिखा जश्न जैसा माहौल

Spread the love

पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने दो वार्डों में कराए कार्यों का उद्घाटन, जलभराव और कीचड़ से मिली राहत; लोगों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। शहर के वार्डों में विकास की रफ्तार अब तेज होती नजर आ रही है। मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के क्रम में पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने करीब 18 लाख रुपये की लागत से तैयार सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल रहा और जगह-जगह स्वागत के साथ आभार भी जताया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड संख्या एक में फीता काटकर की गई। यहां अब्दुल हसन के मकान से फकरूद्धीन के मकान तक लगभग 5.76 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया गया। इसके अलावा इसी वार्ड की अन्य गलियों—मकबूल से रहीस खां, मुन्ने से कदीर, निजाम से दिलशाद, दिलशाद से याकूब और बाबर से आसिफ तक—करीब 3.89 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए गए।
इसके बाद पालिकाध्यक्ष वार्ड संख्या नौ के मोहल्ला जालन्धरी सराय पहुंचीं, जहां नाईयों वाली गली में इकबाल के मकान से उल्ला होते हुए मुस्तफा के मकान तक करीब 8.08 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी सड़क और नाली का उद्घाटन किया गया। इन कार्यों से क्षेत्र में जलभराव, कीचड़ और खराब सड़कों की समस्या से काफी हद तक राहत मिली है।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि कोई भी क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पक्की सड़कें और नालियां न सिर्फ आवागमन को आसान बनाती हैं, बल्कि स्वच्छता व्यवस्था को भी सुदृढ़ करती हैं। बरसात के मौसम में जलभराव से निजात दिलाने के लिए ऐसे कार्य बेहद जरूरी हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पालिका की प्राथमिकता साफ-सफाई, जल निकासी और बेहतर सड़क व्यवस्था सुनिश्चित करना है। योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं और जल्द ही अन्य वार्डों में भी इसी तरह के विकास कार्य शुरू होंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन सुविधाओं का सही उपयोग करें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें।
इस मौके पर स्थानीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। महिलाओं ने खुशी जताते हुए कहा कि अब बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी। वहीं युवाओं ने इसे शहर के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम बताया और भविष्य में स्ट्रीट लाइट, पार्क और जल आपूर्ति जैसी सुविधाओं में भी सुधार की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम में सभासद रवि, अनवर अंसारी, नूर मोहम्मद, असलम सैफी, तस्लीम, फिरोज अहमद, इसतियाक, इरशाद, तारा, मास्टर जंगी, रहीस, गुड्डू, इकबाल, मुस्तफा, अनवर, फारुख, जमील, डॉ. मोहम्मद अहमद, अनीस, शरीफ, अशरफ, नसीम अली, बब्लू, यासीन, भूरे, फरवरूद्दीन, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, नवैद इकबाल गनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!