Breaking News

श्रमिक दिवस पर गूंजा सम्मान का स्वर: लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में श्रमिकों को मिला खास सम्मान

Spread the love

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच फूल और उपहार देकर किया सम्मानित, चेयरमैन ने बताया—श्रमिक ही संस्था की असली ताकत

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। श्रमिक दिवस के अवसर पर लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में एक भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को श्रम के महत्व और श्रमिकों के योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान विद्यालय परिवार ने तालियों की गूंज के बीच स्कूल में कार्यरत सभी श्रमिकों के कार्यों की सराहना की और उन्हें गुलाब का फूल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस सम्मान से श्रमिकों के चेहरे पर खुशी साफ झलकती नजर आई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन श्री वेदव्रत त्रिवेदी ने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता के पीछे श्रमिकों का अहम योगदान होता है। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से अपील की कि वे हमेशा श्रमिकों के प्रति सम्मान, सहयोग और कृतज्ञता का भाव बनाए रखें।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन श्री तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका श्रीमती छवि शर्मा एवं श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेंसकार्ट के प्लेसमेंट में छाईं टीएमयू ऑप्टोमेट्री की बेटियां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज 22 स्टुडेंट्स …