Breaking News

बदायूं में ‘धर्म समागम’ की तैयारी तेज: मंदिरों की समस्याओं से लेकर धर्म रक्षा तक होगा मंथन

Spread the love

3 मई को गीता भवन हॉल में जिला स्तरीय भव्य आयोजन, हर वार्ड में धर्म रक्षकों की नियुक्ति का ऐलान

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। शहर में धर्म और मंदिरों से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़ा मंथन होने जा रहा है। बुधवार को डॉ. सुशील गुप्ता के रजी चौक स्थित आवास पर अखिल भारतीय सनातन बोर्ड मठ मंदिर विभाग की आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 3 मई को होने वाले जिला स्तरीय “धर्म समागम” को लेकर रणनीति तय की गई।
मठ मंदिर विभाग प्रमुख अश्वनी भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 मई, रविवार को शाम 3:30 बजे पथिक चौक स्थित विरुआवाड़ी मंदिर के गीता भवन हॉल में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें बदायूं नगर और तहसील क्षेत्रों के सभी मंदिरों के पुजारी, महंत, विभिन्न मठों और दरबारों के संतों व सेवादारों को आमंत्रित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में धर्म उत्थान, मंदिरों से जुड़ी समस्याओं और सनातन धर्म पर हो रहे हमलों जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा होगी और ठोस रणनीति तैयार की जाएगी।
कार्यकारिणी प्रमुख उपेंद्र उपाध्याय ने कहा कि नगर के हर वार्ड में धर्म रक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि मंदिरों से संबंधित किसी भी समस्या पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
प्रवक्ता सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मंदिरों और समाज के बीच बढ़ती दूरी को कम करना है, जिसके लिए संवाद के जरिए समाधान निकाला जाएगा।
बैठक में राकेश गुलाटी, डॉ. अमर सिंह, राकेश साहू, डॉ. सुशील गुप्ता, चंद्रदेव वर्मा, रचना शंखधार, मणि भदोरिया, दीपक रस्तोगी, नंद किशोर सहित कई लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!