Breaking News

भाकियू ‘टिकैत’ का तहसील पर प्रदर्शन, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Spread the love

खतौनी की बाध्यता खत्म करने, बिजली व्यवस्था सुधारने व गैस होम डिलीवरी बहाल करने की उठाई मांग

संवाददाता: आई एम खान , बिसौली

बिसौली तहसील परिसर में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत’ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों व आमजन की समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज उठाई। संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
भाकियू ‘टिकैत’ के पदाधिकारियों ने कहा कि खाद खरीदने में खतौनी की अनिवार्यता किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है, जिसे तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। साथ ही क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
ज्ञापन में घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी बंद होने का मुद्दा भी उठाया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता है, ऐसे में कड़ी धूप में इंतजार कर रहे लोगों के लिए छाया और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा चेकिंग के नाम पर कथित धन उगाही पर रोक लगाने, जनपद के पेट्रोल पंपों पर हवा भरने की सुविधा उपलब्ध कराने और वृद्धा पेंशन में आय की बाध्यता समाप्त करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।
इस दौरान तहसील परिसर में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!