Breaking News

ICSE 2026 में डी पॉल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 100% रिजल्ट से लहराई सफलता की पताका

Spread the love

जिया उर रहमान 94% के साथ टॉपर, 18 छात्रों ने हासिल की डिस्टिंक्शन; तीन छात्रों को फिजिकल एजुकेशन में शत-प्रतिशत अंक

संवाददाता: गोविंद देवल, बिसौली

बिसौली के डी पॉल स्कूल ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस वर्ष विद्यालय के सभी 24 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता का परचम लहराया।
विद्यालय के टॉपर जिया उर रहमान ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ईशान गुप्ता ने 91 प्रतिशत और माधव मुरारी वार्ष्णेय ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विशेष उपलब्धि के रूप में फिजिकल एजुकेशन विषय में तनिष्क वार्ष्णेय, अंश वार्ष्णेय और आयुष यादव ने 100 में 100 अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुल 24 विद्यार्थियों में से 18 ने किसी न किसी विषय में डिस्टिंक्शन प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धि को और ऊंचा किया।
विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी और प्रधानाचार्या सिस्टर जोशिता जॉर्ज ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय प्रबंधन और समस्त शिक्षक स्टाफ ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!