Breaking News

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश का चार दिवसीय दौरा शुरू, बरेली-बदायूँ में रहेंगे सक्रिय

Spread the love

सीतापुर-खीरी-शाहजहांपुर होते हुए पहुंचेंगे बरेली, बदायूँ में दो दिन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश का चार दिवसीय शासकीय दौरा गुरुवार से शुरू हो गया है। वे सीतापुर, लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर होते हुए बरेली व बदायूँ में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सूचना आयोग के निजी सचिव अनुज त्रिवेदी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आयुक्त गुरुवार दोपहर 3 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर शाम 8:30 बजे बरेली सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद वे बीसलपुर चौराहा स्थित एक होटल में आयोजित वैवाहिक समारोह में शिरकत करेंगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
शुक्रवार सुबह 10 बजे वे बरेली में डॉ. मनोज गुप्ता के आवास पर संभ्रांत नागरिकों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे बदायूँ पहुंचकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ठहरेंगे।
1 और 2 मई को राज्य सूचना आयुक्त बदायूँ जनपद में आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान उनका रात्रि विश्राम भी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ही रहेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 मई को शाम 4 बजे वे बदायूँ से लखनऊ के लिए रवाना होंगे और रात्रि 8:30 बजे अपने आवास पहुंचेंगे।
प्रशासन को उनके दौरे को लेकर अलर्ट मोड पर रखा गया है। संबंधित जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा, प्रोटोकॉल, रिसीव-सीऑफ तथा बॉर्डर-टू-बॉर्डर एस्कॉर्ट की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!