Breaking News

ककराला में प्रतिभा का सम्मान, 75 मेधावी छात्र-छात्राएं हुए गौरवान्वित

Spread the love

मुस्लिम पीजी कॉलेज में गूंजे तालियों के स्वर, हाजी मुस्लिम खां बोले—मेहनत से ही बनती है पहचान

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

मुस्लिम पी.जी. कॉलेज ककराला में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।
समारोह का शुभारंभ कॉलेज के संस्थापक एवं पूर्व विधायक हाजी मुस्लिम खां को प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
अपने संबोधन में हाजी मुस्लिम खां ने कहा कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों से इंटरमीडिएट में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले तीन-तीन विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जैसे ही टॉपर विद्यार्थियों के नाम पुकारे गए, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम का संचालन एमएसडब्ल्यू विभाग के विभागाध्यक्ष मुहम्मद शोएब ने किया। समारोह में प्राचार्या डॉ. रोशन परवीन, कार्यक्रम प्रभारी अबुतालिब खान, कार्यालय अधीक्षक अतहर मुहम्मद खान, तकनीकी सहायक अनस खान सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!