Breaking News

सदर तहसील में भावभीनी विदाई, दो कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह

Spread the love

नवीन कुमार व सोमदेव को साथियों ने दी शुभकामनाएं, माल्यार्पण कर किया सम्मानित

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं सदर तहसील सभागार में गुरुवार को एक सादगीपूर्ण लेकिन भावुक समारोह में दो कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित करते हुए विदाई दी गई। संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत नवीन कुमार और संग्रह अनुसेवक सोमदेव 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हुए।
इस अवसर पर सहकर्मियों ने दोनों कर्मचारियों के कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा मुंह मीठा कराकर उन्हें विदाई दी।
समारोह में तहसीलदार सदर दीपक कुमार, नायब तहसीलदार, जिला अध्यक्ष राकेश दीक्षित, जिला मंत्री कुंवर पाल सिंह, वीरेन्द्र पाल, माल बाबू जवाहरलाल, श्याम बाबू, अखिलेश कुमार, रामसरन, मारूफ मियां, महफूज अली सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान भावुक माहौल रहा और साथियों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ व सुखद जीवन की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!