Breaking News

कुर्मी महासभा में जोश का माहौल, राष्ट्रीय सचिव उमेश चंद्र पटेल का भव्य स्वागत

Spread the love

अतुल पटेल बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन विस्तार पर पदाधिकारियों ने किया मंथन

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

भारतीय कुर्मी महासभा की बदायूं इकाई द्वारा जिला संरक्षक सर्वेश सिंह पटेल के आवास, पटेल मार्केट के निकट, राष्ट्रीय सचिव उमेश चंद्र पटेल का भव्य स्वागत किया गया। रामपुर से पहुंचे राष्ट्रीय सचिव का फूल-मालाओं से अभिनंदन कर पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव ने संगठन से जुड़े नए सदस्य अतुल पटेल उर्फ पिंटू निवासी सिलहरी को भारतीय कुर्मी महासभा बदायूं का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति के बाद उनका भी फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रवेश राठौर, मंडल उपाध्यक्ष राजपाल सिंह पटेल, जिला संरक्षक सर्वेश सिंह पटेल, प्रदेश संगठन सचिव भारत सिंह पटेल सहित रामपुर से आए अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और जिला कार्यकारिणी को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय करने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …