Breaking News

9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियों को लेकर न्यायालय में बैठक

Spread the love

चेक बाउंस, सिविल व फौजदारी मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर, प्रचार-प्रसार के निर्देश

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

जनपद बदायूं में आगामी 9 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत प्रातः 10 बजे से जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इसके सफल संचालन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी मोहम्मद कमर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुमन तिवारी द्वारा न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में फौजदारी, शमनीय, चेक बाउंस (धारा 138 एनआई एक्ट), लघुवाद, सिविल व अन्य प्रकार के मामलों के अधिकाधिक निस्तारण पर जोर दिया गया।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि आमजन को लोक अदालत के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठा सकें। इसके लिए पराविधिक स्वयंसेवकों की बैठक भी आयोजित कर उन्हें गांव-गांव तक जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनसामान्य से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने विवादों का सरल, सुलभ और शीघ्र निस्तारण कराएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!