Breaking News

मौसम ने ली करवट, आंधी-बूंदाबांदी से गर्मी से राहत

Spread the love

बिल्सी नगर व ग्रामीण इलाकों में बदले मौसम ने दी सुकून की सांस

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं जिले के बिल्सी नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। करीब शाम 6 बजे आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई।
अचानक बदले मौसम से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से बढ़ते तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था, ऐसे में ठंडी हवाओं और फुहारों ने मौसम को सुहावना बना दिया।
मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों ने राहत महसूस की, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। हालांकि तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर हल्की परेशानी भी देखने को मिली, लेकिन कुल मिलाकर मौसम का यह बदलाव राहत भरा साबित हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुमशुदा महिला की तलाश जारी, पूछताछ के दौरान फरार व्यक्ति की भी खोज में जुटी बिल्सी पुलिस

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी (बदायूं)। थाना बिल्सी पुलिस ने गुमशुदा महिला की तलाश …

error: Content is protected !!