Breaking News

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बच्चे समेत तीन घायल

Spread the love

रामा पेट्रोल पंप के पास हादसा, घायलों का निजी अस्पताल में इलाज जारी

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी (बदायूं)

बिल्सी नगर में रामा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे बाइक सवार संभल नहीं सके और टक्कर के बाद सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को उठाकर बिल्सी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुमशुदा महिला की तलाश जारी, पूछताछ के दौरान फरार व्यक्ति की भी खोज में जुटी बिल्सी पुलिस

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी (बदायूं)। थाना बिल्सी पुलिस ने गुमशुदा महिला की तलाश …

error: Content is protected !!