Breaking News

पीएनबी अंबियापुर में डिप्टी मैनेजर विजेंद्र कुमार का सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति समारोह

Spread the love

बैंक स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने सेवाकाल की सराहना की

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी (बदायूं)

बिल्सी क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक, अंबियापुर शाखा (कोड 101600) में गुरुवार को डिप्टी मैनेजर विजेंद्र कुमार के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बैंक स्टाफ ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
समारोह में अंबियापुर शाखा के सीनियर ब्रांच मैनेजर रुपेश गुप्ता, वजीरगंज शाखा के सीनियर मैनेजर प्रदीप कुमार तथा रैनेट के सीनियर मैनेजर रोहित पाल सहित बैंक और बीसी स्टाफ मौजूद रहा।
अधिकारियों ने विजेंद्र कुमार के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान सहकर्मियों ने माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया और उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए। माहौल भावुक रहा और सभी ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जन्माष्टमी पर अस्थाई गौ आश्रय स्थल में श्रद्धा के साथ हुआ गौ पूजन

Spread the loveसहसवान, बदायूं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत कोल्हाई स्थित अस्थाई …