Breaking News

फेजगंज बेहटा थाने की कमान संभालेंगे सुभाष कुमार, पुलिस लाइन से हुआ सीधा ट्रांसफर

Spread the love

कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए तत्काल प्रभाव से तबादला, नई तैनाती से क्षेत्र में बढ़ी हलचल

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जनहित में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत निरीक्षक श्री सुभाष कुमार को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन से स्थानांतरित करते हुए थाना फेजगंज बेहटा का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
प्रशासन द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सुभाष कुमार अब फेजगंज बेहटा थाने की कमान संभालेंगे, जहां उनसे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की अपेक्षा की जा रही है।
इस बदलाव के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर भी इस नियुक्ति को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि नए प्रभारी निरीक्षक के आने से अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को नई धार मिलेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!