जनहित में बड़ा फेरबदल, फेजगंज बेहटा से सिविल लाइन तक नई तैनातियां, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस विभाग ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति के बाद जारी आदेश में कई उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों के तबादले तत्काल प्रभाव से कर दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक प्रतीक चौधरी को प्रभारी चौकी सिविल लाइन से हटाकर थाना फेज
गंज बेहटा भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक रिंकू कुमार को चौकी बगरैन (थाना वजीरगंज) से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी सिविल लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक अखिल तोमर का पूर्व में किया गया थाना साइबर क्राइम का स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें पुनः प्रभारी चौकी बगरैन (थाना वजीरगंज) तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक जुगेंद्र बालियान को थाना फेजगंज बेहटा से हटाकर प्रभारी चौकी आसफपुर बनाया गया है।
वहीं मुख्य आरक्षी राजा विश्वकर्मा और आरक्षी तेजवीर सिंह को क्षेत्राधिकारी दातागंज कार्यालय से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि इन बदलावों से जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी और अपराध नियंत्रण पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।
Budaun Amarprabhat