Breaking News

मजदूरों का सम्मान ही देश का उत्थान’—बिसौली में गरजे संविदा कर्मी, मजदूर दिवस पर उठी हक की आवाज

Spread the love

विद्युत संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन, 8 घंटे काम, वेतन वृद्धि और सुरक्षा की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता: गोविंद देवल

बिसौली। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर विद्युत संविदा कर्मियों ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले एकत्र होकर जोरदार तरीके से अपनी आवाज बुलंद की। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय बिसौली कार्यालय के सामने आयोजित कार्यक्रम में मजदूरों ने शिकागो के शहीद श्रमिकों को नमन किया और अपने अधिकारों को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह गौतम ने की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि मजदूरों का सम्मान ही देश का असली उत्थान है। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग आज 8 घंटे कार्य, वेतन वृद्धि, बेहतर सुरक्षा इंतजाम और मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं को खत्म करने जैसी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है।
प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नई श्रम संहिताओं के जरिए मजदूरों और कर्मचारियों के अधिकारों पर प्रहार किया जा रहा है। ठेका और संविदा व्यवस्था के कारण श्रमिकों को असुरक्षा और शोषण का सामना करना पड़ रहा है।
जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह गौतम ने कहा कि संविदा कर्मचारियों का शोषण चरम पर है और महंगाई के दौर में उनका जीवन स्तर लगातार गिर रहा है। उन्होंने इसे बेहद चिंताजनक बताया।
कार्यक्रम के अंत में भारत सरकार की महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बिसौली के माध्यम से क्राइम इंस्पेक्टर को सौंपा गया।
इस दौरान हर्षवर्धन, हरीश चंद्र यादव, अरविंद कुमार, वीरेंद्र सिंह मौर्य, राना सिंह, रनपाल यादव, बलविंदर सिंह, प्रदीप कुमार प्रजापति, अमन कुमार, रनजीत सिंह, देवेंद्र कुमार, जगतपाल, राम खिलाड़ी, रतनलाल, कुंवर पाल सहित दर्जनों संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास का श्रेष्ठ साधन हैं : आचार्य संजीव रूप*

Spread the loveप्रतियोगिताएं * प्रथम दिवस हुई अभिनय व नृत्य प्रतियोगिता बिल्सी , तहसील क्षेत्र …

error: Content is protected !!