Breaking News

कड़कती बिजली बनी कहर! पेंपल गांव में युवक पर गिरी आसमानी आफत, हालत गंभीर

Spread the love

साप्ताहिक बाजार से लौटते समय हादसा, मकान का छज्जा गिरने से युवक लहूलुहान, सीएचसी में भर्ती

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं / वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव पेंपल में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार पेंपल गांव निवासी राजकमल पुत्र जय सिंह साप्ताहिक बाजार से लौट रहा था, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली एक मकान पर गिर गई। बिजली गिरने से मकान का लेंटर का छज्जा टूटकर नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में आकर राजकमल गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही लहूलुहान हो गया।
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वहीं परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया। चालक उज्जवल कुमार और ईएमटी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले जाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में युवक का उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!