Breaking News

बुद्ध पूर्णिमा पर आस्था का संगम! बिल्सी में गूंजे शांति, करुणा और ‘अप्प दीपो भव’ के संदेश

Spread the love

ममता शाक्य के आवास पर बुद्ध वंदना व विचार गोष्ठी, सम्राट अशोक चौक पर माल्यार्पण और प्रसाद वितरण

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी, बदायूं। त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य द्वारा अपने आवास पर श्रद्धा और आस्था के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना से हुई, जिसके बाद बौद्ध अनुयायियों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
आयोजित विचार गोष्ठी में ममता शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध ने विश्व को सत्य, अहिंसा, प्रेम, मैत्री और करुणा का अमर संदेश दिया, जो आज भी मानवता के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि बुद्ध के उपदेश जनकल्याण और समाज में शांति स्थापित करने का रास्ता दिखाते हैं।
शाक्य, मौर्य, कुशवाहा, सैनी महासभा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य ने पंचशील के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि गजेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को शांति का मार्ग दिखाते हुए “अपना दीपक स्वयं बनो” का संदेश दिया।
विचार गोष्ठी के बाद अंबियापुर चौराहे स्थित सम्राट अशोक चौक पर पहुंचकर ममता शाक्य ने सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और खीर का प्रसाद वितरित किया। इसके साथ ही ग्राम बांस बरौलिया स्थित अपने फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर भी प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर दीपक चौहान, मृगांग जैन, राहुल सोलंकी, हरिओम सैनी, अवधेश लड्डा माहेश्वरी, पी.डी. सिंह, राकेश शाक्य, डॉ. अरविंद शाक्य, रामेश्वर बघेल, राममूर्ति शाक्य, भगवान दास सागर, राजेंद्र शाक्य, दीपचंद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!