Breaking News

घायल की मदद के बीच बाइक पार, मानवता हुई शर्मसार

Spread the love

राहुल मौर्य
मसवासी (रामपुर)। क्षेत्र में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को बचाने में जुटी भीड़ के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बाइक ही पार कर दी और फरार हो गया। घटना के बाद जहां एक ओर युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर बाइक चोरी की घटना ने लोगों को झकझोर दिया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम अकबराबाद निवासी सुभान शुक्रवार को बिजारखाता स्थित अपनी ससुराल से बाइक लेकर मसवासी लौट रहा था। जैसे ही वह बिजारखाता तिराहे के पास पहुंचा, उसकी बाइक अचानक स्पीड ब्रेकर से उछल गई। संतुलन बिगड़ने पर वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उठाया और नजदीकी चिकित्सक के पास पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे काशीपुर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
इसी बीच, जब लोग घायल की मदद में जुटे थे, तभी कोई अज्ञात व्यक्ति मौका पाकर उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। काफी देर बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में बाइक की तलाश की जा रही है। साथ ही, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी का सुराग लगाया जा सके।स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे वक्त में जहां लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए, वहीं इस तरह की हरकत समाज के लिए चिंता का विषय है। पुलिस ने जल्द ही बाइक बरामद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

Spread the loveअधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण, निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश संवाददाता …

error: Content is protected !!