Breaking News

आंधी-बारिश से एचटी लाइन पर गिरा पेड़, नगर समेत कई गांवों की बत्ती 24 घंटे रही गुल

Spread the love

राहुल मौर्य
मसवासी (रामपुर)। गुरुवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से नगर समेत आसपास के दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, दड़ियाल-टांडा मार्ग के बीच स्थित हाईटेंशन लाइन पर तेज हवाओं के चलते पेड़ गिर गया, जिससे लाइन में फॉल्ट आ गया। इसके चलते मसवासी नगर सहित भूबरा, चाऊपुरा, रहमतगंज, सीतारामपुर, कुंदनपुर, अलीगंज, मुकुंदपुर, हसनपुर, उत्तरी पट्टीकला, घोसीपुरा, सेमरा, लाडपुर, मानपुर, महाराजपुर, बब्बरपुरी, लोहार, इनायतगंज, खानपुर, मोतीपुरा, फतेहगंज, धर्मपुर, किशनपुर, मौलागढ़, शिकारपुर और शिवनगर समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
करीब एक घंटे तक चली तेज हवाओं ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को रातभर परेशानी झेलनी पड़ी। गर्मी और उमस के बीच अंधेरे में रहने को मजबूर लोग बिजली विभाग को कोसते नजर आए। शुक्रवार को भी पूरा दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही। अवर अभियंता श्याम सिंह ने बताया कि एचटी लाइन की पेट्रोलिंग कराई जा रही है और फॉल्ट को ठीक करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हालांकि, आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

Spread the loveअधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण, निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश संवाददाता …

error: Content is protected !!