Breaking News

राजनीति नहीं, सेवा का संकल्प!” वार्ड 40 से अजय चौहान ने ठोकी दावेदारी, विकास और पारदर्शिता का वादा

Spread the love


गरीबों की आवाज बनने का दावा, योजनाओं से वंचित लोगों तक पहुंचाने का भरोसा, युवाओं से आगे आने की अपील

संवाददाता: वेदपाल

आंवला। सर्व समाज में अपनी मजबूत पकड़ बनाने वाले समाजसेवी अजय चौहान (वीरपुरा) ने वार्ड नंबर 40 से अपनी सक्रियता तेज करते हुए राजनीति को सेवा का माध्यम बताया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका जीवन शुरू से ही संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हमेशा समाज सेवा को प्राथमिकता दी।
अजय चौहान ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के हर वर्ग तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझा है और यह पाया कि आज भी कई लोग सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में चुने गए जनप्रतिनिधि केवल वोट लेकर चले गए और जनता की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि आज जनता की अपेक्षाएं बड़ी हैं, इसलिए नेताओं को भी ईमानदारी, मेहनत और पारदर्शिता के साथ काम करना चाहिए। अजय चौहान ने भरोसा दिलाया कि यदि वार्ड 40 की जनता उन्हें मौका देती है तो क्षेत्र में ठोस बदलाव देखने को मिलेगा और जनसमस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि राजनीति केवल सत्ता का साधन नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी और संकल्प है। एक सच्चे जनप्रतिनिधि का धर्म है कि वह निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करे और कमजोर व जरूरतमंद वर्ग की आवाज बने।
अजय चौहान ने युवाओं से अपील की कि वे समाजहित के कार्यों में आगे आएं और सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए न्याय पंचायत ग्राम उरला और रसूला के चौराहे पर पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा तथा वजीरगंज रोड पचपेड़ा के प्रमुख चौराहे पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कराने का भी संकल्प जताया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सुंदरता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए ऐसे कार्य आवश्यक हैं और इसके लिए वह शासन-प्रशासन से मांग करेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!