Breaking News

यज्ञ की धूनी से गूंजेगा गुधनी! 27 मई से विराट यज्ञ महोत्सव, पर्यावरण शुद्धि और संस्कारों का संगम

Spread the love

केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा को दिया गया निमंत्रण, बोले—यज्ञ से शुद्ध होता है वातावरण और सशक्त होते हैं संस्कार

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विराट यज्ञ महोत्सव 2026 का प्रचार-प्रसार जोर-शोर से जारी है। महोत्सव के निर्देशक वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
इस अवसर पर बी.एल. वर्मा ने कहा कि यज्ञ महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह पर्यावरण की शुद्धि के साथ-साथ बच्चों में संस्कार और परिवारों में सद्भावना भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और विश्व शांति को समर्पित इस महोत्सव में सभी को भाग लेना चाहिए।
आचार्य संजीव रूप ने जानकारी देते हुए बताया कि यज्ञ महोत्सव का आयोजन 27 मई से 31 मई तक किया जाएगा। इसके साथ ही 22 मई से बच्चों के लिए आर्यवीर दल शिविर का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें युवाओं को वैदिक संस्कार और अनुशासन की शिक्षा दी जाएगी।
महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बदायूं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा …