Breaking News

गर्मी में रेलवे की राहत! बांद्रा–गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी सुविधा

Spread the love

3 मई से बांद्रा से और 4 मई से गोरखपुर से चलेगी अनारक्षित विशेष गाड़ी, इज्जतनगर-बरेली रूट से होकर गुजरेगी
संवाददाता: गोविंद देवल
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बड़ी राहत दी है। रेल प्रशासन द्वारा बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के बीच एक जोड़ी अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
09157 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर विशेष गाड़ी 3 मई 2026 को रात 00:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। यह ट्रेन बोरीवली, सूरत, वडोदरा, कोटा, मथुरा, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, सीतापुर, गोंडा और बस्ती जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में 09158 गोरखपुर–बोरीवली टर्मिनस विशेष गाड़ी 4 मई 2026 को रात 8:30 बजे गोरखपुर से चलेगी। यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली सिटी, मथुरा, कोटा, वडोदरा और सूरत होते हुए तीसरे दिन सुबह 11:30 बजे बोरीवली पहुंचेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 18 अनारक्षित श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …