Breaking News

बिजली कटौती पर फूटा किसानों का गुस्सा! बिल्सी में डीएम को सौंपा ज्ञापन, की नारेबाजी

Spread the love

मक्का की फसल सूखने से परेशान किसान, हलधर किसान यूनियन ने मांगा तत्काल समाधान

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी (बदायूं)। तहसील बिल्सी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भारतीय हलधर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी अवनीश राय को ज्ञापन सौंपते हुए बिजली कटौती के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी कर अपनी नाराजगी भी जताई।
यूनियन के जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण किसानों की मक्का की फसल सिंचाई के अभाव में सूखने की कगार पर है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है और उनकी चिंता बढ़ती जा रही है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति को सुचारु किया जाए, ताकि फसल को बचाया जा सके।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करने को मजबूर होंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …