Breaking News

उझानी में व्यापारियों का ‘आठ सूत्रीय वार’! अव्यवस्थाओं के खिलाफ एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

अतिक्रमण, जाम, अवैध वाहन और अधिशासी अधिकारी की तैनाती समेत कई मांगें उठीं, जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन

संवाददाता: गोविंद देवल

उझानी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री (युवा) अभिनव सक्सेना के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपर जिलाधिकारी कल्पना जैसवाल को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर नगर की विभिन्न समस्याओं को उठाया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद उझानी में अधिशासी अधिकारी की स्थायी तैनाती की मांग की गई। बताया गया कि वर्तमान में यह पद अतिरिक्त चार्ज पर चल रहा है, जिससे व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। साथ ही साप्ताहिक अवकाश (बुधवार) का सख्ती से पालन कराने की मांग भी उठाई गई, ताकि मजदूरों का शोषण रोका जा सके।
व्यापारियों ने रामलीला मैदान में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में आपदा प्रबंधन की कमी पर चिंता जताई और मानक पूरे होने तक बाजार पर रोक लगाने की मांग की। वहीं बदायूं-मेरठ हाईवे पर बाबूजी कल्याण सिंह चौक से मंडी समिति तक अधूरे सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते हो रहे हादसों पर भी नाराजगी जताई गई।
इसके अलावा सब्जी मंडी से कश्यप पुलिया तक अतिक्रमण हटाने, अवैध ई-रिक्शा और नाबालिग चालकों पर रोक लगाने, अवैध स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई और घंटाघर मार्केट स्थित लाइब्रेरी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई।
अपर जिलाधिकारी कल्पना जैसवाल ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़ी इन समस्याओं पर जल्द प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 10 के चालान

Spread the loveचार लाख रुपये का जुर्माना वसूला, अभियान आगे भी रहेगा जारी बदायूं। सड़क …