Breaking News

शब्दों की जादूगरी’ से सजा मंच! लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में गूंजी हिंदी कविताएं

Spread the love

चार हाउस के बीच कड़ी टक्कर, नन्हे-मुन्नों से लेकर सीनियर छात्रों तक ने दिखाया हुनर

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से मंच को जीवंत बना दिया और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिता चार हाउस—इग्निस, एक्वा, टेरा और वेंटस—के बीच चार वर्गों (कक्षा 1-2, 3-5, 6-8 एवं 9-11) में आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
परिणाम इस प्रकार रहे:
कक्षा 1-2 वर्ग में युवान गुप्ता (एक्वा) प्रथम, अमृता (एक्वा) द्वितीय और सोनाक्षी सिंह (टेरा) तृतीय स्थान पर रहीं।
कक्षा 3-5 में चित्राक्ष (इग्निस) प्रथम, अराध्या शर्मा (वेंटस) एवं मिष्टी पाठक (टेरा) संयुक्त द्वितीय और वानी चौहान (एक्वा) तृतीय स्थान पर रहीं।
कक्षा 6-8 में अंशिका (वेंटस) प्रथम, दिव्यांशी तिवारी (इग्निस) द्वितीय और हिमानी (वेंटस) तृतीय स्थान पर रहीं।
कक्षा 9-11 वर्ग में तांजिल (वेंटस) प्रथम, अवनी (इग्निस) द्वितीय और आरोही गुप्ता (वेंटस) व दर्श मिश्रा (इग्निस) संयुक्त तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन तेजस त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी और प्रधानाचार्य दीपक त्यागी सहित समस्त शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …