Breaking News

गर्मी में सफर होगा आसान! प्रतापनगर–लालकुआं के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का तोहफा

Spread the love

मई-जून में हर रविवार- सोमवार चलेगी साप्ताहिक स्पेशल, बदायूं-बरेली रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

संवाददाता: गोविंद देवल

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रतापनगर से लालकुआं के बीच सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन मई और जून माह में कुल 18 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
रेलवे के अनुसार 09119 प्रतापनगर–लालकुआं सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक रविवार को 3, 10, 17, 24, 31 मई और 7, 14, 21, 28 जून 2026 को प्रतापनगर से शाम 5 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बड़ोदरा, रतलाम, कोटा, भरतपुर, मथुरा, कासगंज, बदायूं, बरेली जंक्शन, इज्जतनगर होते हुए अगले दिन दोपहर 12:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
वापसी में 09120 लालकुआं–प्रतापनगर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक सोमवार को 4, 11, 18, 25 मई और 1, 8, 15, 22, 29 जून 2026 को लालकुआं से दोपहर 3:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बरेली, बदायूं, कासगंज, मथुरा, कोटा, रतलाम और बड़ोदरा होते हुए अगले दिन सुबह 11:30 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी द्वितीय, एसी तृतीय, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से इस विशेष सेवा का लाभ उठाने की अपील की है, जिससे गर्मी के मौसम में यात्रा अधिक सुगम और आरामदायक हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …