Breaking News

डर नहीं, डटकर सामना’! मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Spread the love

:
गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर अपराध तक दी जागरूकता, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

संवाददाता: आई एम खान

बिसौली। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत नगर के राममूर्ति प्रेमशंकर बालिका इंटर कॉलेज में बालिकाओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराधों से बचाव और आपातकालीन स्थितियों में सतर्क रहने के उपायों की जानकारी दी गई।
शनिवार को आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम की महिला कांस्टेबल कृष्णा, कोमल और उन्नति ने बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वॉड और बाल श्रम उन्मूलन जैसे विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
टीम ने छात्राओं को 1090, 112 और 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया और जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं से कहा कि वे आत्मनिर्भर बनें और किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!