Breaking News

शेखूपुर में गरजा P.D.A अभियान! आबिद रज़ा ने भरी हुंकार—2027 में बनेगी सपा सरकार

Spread the love

गांव-गांव जनसभाएं कर साधा निशाना, महंगाई और विकास को लेकर सरकार पर बोला हमला

संवाददाता: गोविंद देवल

शेखूपुर विधानसभा। समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में पीडीए (PDA) अभियान के तहत ताबड़तोड़ जनसभाएं कर सियासी माहौल गरमा दिया। उन्होंने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने नौली फतुहाबाद, हरेंडी, सरेली पुख्ता, असमाया रफ्तपुर, भुंडी, मस्जिद नगला, मुबारकपुर और ललोमई सहित कई गांवों में जनसभाएं कर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान, मजदूर और गरीब महंगाई से त्रस्त हैं, जबकि सरकार केवल दिखावे की राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और गैस सिलेंडर की कीमत आम आदमी के लिए बोझ बन चुकी है। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी का मुद्दा उठाते हुए सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की शिकायत की।
आबिद रज़ा ने आश्वासन दिया कि 2027 के बाद शेखूपुर विधानसभा में व्यापक विकास कार्य दिखाई देंगे। उन्होंने लोगों से पीडीए को मजबूत करने और समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने की अपील की।
अपने संबोधन में उन्होंने भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए कहा कि सभी धर्मों के लोग आपस में प्रेम और सद्भाव के साथ रहें।
कार्यक्रम में सुनील यादव, राजवीर यादव, अरुण यादव, महेंद्र पाली, पुष्पेंद्र यादव, उमेश पाली, हर्षित यादव, देवेंद्र यादव, ओमवीर यादव, देवेंद्र मिश्रा, मुकेश यादव, फकुरदीन, शेर अली, खालिद, यासीन, इरफान, नवी हसन, शमशाद अंसारी, अशफाक अली समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!