Breaking News

1.5 करोड़ की सौगात! बदायूं में सड़क विकास को मिली रफ्तार, विधायक ने किए लोकार्पण-शिलान्यास

Spread the love

दातागंज मार्ग से सितावनगर और टिकुरी–कल्लियाँ काज़िमपुर मार्ग का निर्माण शुरू, ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा लाभ

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को बड़ी सौगात देते हुए करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विधायक ने दातागंज मार्ग से सितावनगर तक लगभग 2.62 किलोमीटर लंबी सड़क के नवनिर्माण कार्य का करीब 90 लाख रुपये की लागत से उद्घाटन किया। साथ ही टिकुरी से कल्लियाँ काज़िमपुर तक करीब 1 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए लगभग 67 लाख रुपये की लागत से शिलान्यास भी किया गया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना के तहत गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जर्जर सड़कों के कारण लोगों को वर्षों से परेशानी उठानी पड़ रही थी, लेकिन अब इन मार्गों के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा किया जाए।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सड़कों के निर्माण से व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामचरण पाल, श्रीकृष्ण पाठक, विवेक सिंह, आर्यद्र पटेल, पुष्पेंद्र यादव, प्रधान सिवेंद्र यादव, हरवंश पाल, धनवीर सिंह और जेई भरत अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!