Breaking News

समाधान दिवस में DM का सख्त संदेश! “शिकायतों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”

Spread the love

बिल्सी तहसील में 44 शिकायतें आईं, मौके पर 2 का निस्तारण, बाकी पर अफसरों को सख्त निर्देश

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। तहसील बिल्सी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अवनीश राय ने अधिकारियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
समाधान दिवस के दौरान कुल 44 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जल्द समाधान के निर्देश दिए गए।
डीएम ने विशेष रूप से राजस्व और भूमि विवादों के मामलों में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही निस्तारण प्रक्रिया की फोटोग्राफी कराने और शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 21, पुलिस विभाग की 11, विकास विभाग की 7 और अन्य विभागों की 5 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें राशन कार्ड पुनः चालू कराने, चक रोड से अवैध कब्जा हटाने, भूमि पैमाइश और वृद्धावस्था पेंशन बहाली जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं।
इस दौरान उपजिलाधिकारी बिल्सी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!