Breaking News

रेलवे फाटक रहेगा बंद! मरम्मत कार्य के चलते 3-4 मई को थमेगा यातायात

Spread the love

सोरों–कासगंज सिटी रेल मार्ग पर क्रॉसिंग नंबर 295 बंद, वैकल्पिक मार्ग से आवागमन की अपील

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल द्वारा रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य के चलते आम लोगों को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने समपार संख्या 295 (सोरों–कासगंज सिटी रेलखंड) को 3 और 4 मई 2026 को बंद रखने का निर्णय लिया है।
जारी आदेश के अनुसार यह क्रॉसिंग रेलवे किलोमीटर 393/2-3 पर स्थित है, जहां मरम्मत कार्य 3 मई की शाम 6 बजे से 4 मई की सुबह 6 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान सड़क यातायात पूरी तरह बाधित रहेगा।
रेलवे अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए संबंधित पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा है, ताकि यातायात को नियंत्रित किया जा सके और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अवधि में वैकल्पिक मार्ग (समपार संख्या 294) का उपयोग करें।
रेलवे प्रशासन ने कहा कि यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!