Breaking News

बदायूं पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’! तमंचे संग आरोपी गिरफ्तार, 10 अपराधी दबोचे

Spread the love

उसावां में अवैध हथियार बरामद, अलग-अलग थानों की कार्रवाई में वांछित और शांति भंग करने वाले पकड़े

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 10 अभियुक्तों को दबोचा गया।
उसावां पुलिस की कार्रवाई:
थाना उसावां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चंदन पुत्र राधेश्याम निवासी कस्बा उसावां को निरंजन नगला के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
वांछित अपराधी भी दबोचे गए:
थाना अलापुर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि थाना कादरचौक पुलिस ने भी दो आरोपियों को दबोचकर न्यायालय में पेश किया।
शांति व्यवस्था भंग करने पर कार्रवाई:
थाना कुंवरगांव, उसावां और मुजरिया पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की और न्यायालय भेजा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!