Breaking News

गर्मी के मौसम में शीतल जल है अमृत समान : एएसओसी प्रीति

Spread the love

बदायूं। भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर चल रहे निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर के दूसरे दिन भी सेवा कार्य जारी रहा। स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों ने भीषण गर्मी और तपती धूप में यात्रियों, राहगीरों, मरीजों एवं तीमारदारों को शीतल जल पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया।
स्काउट संस्था के जिला मुख्यायुक्त एवं प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल व्यक्ति को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने बताया कि स्काउटिंग बच्चों और युवाओं में सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करती है।
सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त (एएसओसी) बरेली मंडल प्रीति ने कहा कि सेवा कार्यों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में शीतल जल अमृत के समान होता है और इस प्रकार के शिविर लोगों को बड़ी राहत प्रदान करते हैं।
जिला आयुक्त (रोवर) प्रो. मनवीर सिंह ने कहा कि स्काउटिंग निस्वार्थ सेवा का पर्याय है। जीवन को सेवा और श्रेष्ठ संस्कारों से महकाना ही इसका उद्देश्य है।
जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार एवं पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। भारत स्काउट गाइड संस्था लगातार जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है और युवाओं को भी ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
इस अवसर पर विनोद कुमार सक्सेना, परवेज अख्तर, इंदू, शिवांगी वर्मा, मोहिनी मौर्य, अनम, हुमैरा, अलशिफा, शगूफी, अलीशा, रुचित, सचिन, सागर, मोहम्मद हसन, शरफराज, अज्जाम अहमद खां सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!