Breaking News

निजामपुर से एसबीआई शाखा हटाने के विरोध में ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Spread the love

बिल्सी तहसील दिवस में डीएम से लगाई गुहार, बैंक बने रहने की उठाई मांग

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं।

बिल्सी तहसील क्षेत्र के निजामपुर गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर गांव में संचालित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा को न हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि बैंक हटने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
ग्रामीणों के अनुसार उन्हें एक समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी मिली कि गांव स्थित एसबीआई शाखा को स्थानांतरित किया जा सकता है। इस खबर के बाद गांव में चिंता का माहौल बन गया और ग्रामीण एकजुट होकर तहसील दिवस में पहुंचे।
पूर्व प्रधान विनय कुमार सिंह ने बताया कि यह शाखा आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए बैंकिंग सेवाओं का प्रमुख केंद्र है। यहां किसान, मजदूर, व्यापारी और बुजुर्ग अपनी दैनिक जरूरतों के लिए बैंक पर निर्भर हैं। यदि शाखा हटाई जाती है तो लोगों को दूरस्थ क्षेत्रों में जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की हानि होगी।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए एसबीआई शाखा को यथावत रखा जाए।
तहसील दिवस में अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …