Breaking News

परशुराम जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा! बिल्सी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Spread the love

3 मई को नारायण ग्रीन हाउस में आयोजन, दोपहर में शोभायात्रा और शाम को सांस्कृतिक संध्या

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान भगवान परशुराम का जन्मोत्सव 3 मई को नगर में धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन नारायण ग्रीन हाउस, तहसील रोड पर किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।
आयोजक रजनीश शर्मा एवं कंचन ओझा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत दोपहर 3 बजे नगर में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
इसके बाद शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जो रात 8 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में भक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आनंद कुमार ब्रह्मचारी, माता प्रसाद पांडेय, डॉ. राघवेंद्र शर्मा और अधिवक्ता अनिल मिश्रा उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!