Breaking News

बिनावर पुलिस ने गुमशुदा महिला व दो बेटियों को सकुशल किया बरामद

Spread the love

मिशन शक्ति टीम की सक्रियता से परिवार को मिली राहत, परिजनों को सौंपा

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। जिले के बिनावर थाना क्षेत्र में गुमशुदा महिला और उसकी पुत्रियों को मिशन शक्ति पुलिस टीम ने सकुशल बरामद कर परिवार के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार, महिला अपने बच्चों के साथ बिना बताए घर से चली गई थी। इस संबंध में थाना बिनावर पर वादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला और उसकी पुत्रियों को खोज निकाला।
मिशन शक्ति टीम की अहम भूमिका
थाना बिनावर की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए सभी को सुरक्षित बरामद किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेंसकार्ट के प्लेसमेंट में छाईं टीएमयू ऑप्टोमेट्री की बेटियां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज 22 स्टुडेंट्स …