Breaking News

इस्लामनगर पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

छीना गया वीवो मोबाइल व टीवीएस राइडर बाइक बरामद, ईदगाह के पीछे से दबोचे गए आरोपी

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। इस्लामनगर थाना पुलिस ने मोबाइल छीनने की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल को ग्राम सकतपुर निवासी विजेंद्र ने थाना इस्लामनगर में तहरीर देकर बताया था कि दो अज्ञात युवक उसका वीवो मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रविवार को मुखबिर की सूचना पर कस्बा इस्लामनगर में ईदगाह के पीछे पुराने भट्टे के रास्ते से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में कबूला जुर्म
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने बरामद मोबाइल की पहचान वादी से कराई, जिसके बाद मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में आरिश पुत्र नन्हु निवासी मोहल्ला तकिया और अर्जुन पुत्र मुकेश निवासी काशीराम कॉलोनी, कस्बा इस्लामनगर शामिल हैं।
बरामदगी में ये मिला
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन (आसमानी रंग) और घटना में प्रयुक्त टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
टीम को मिली सराहना
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिमोहन सिंह व उनकी टीम शामिल रही। घटना के सफल खुलासे और बरामदगी पर पुलिस टीम की सराहना की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!