Breaking News

गौ सम्मान आवाहन को लेकर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई बैठक

Spread the love

27 जुलाई के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा, चार चरणों में चलेगा अभियान

संवाददाता: आई एम खान , बिसौली

बिसौली। नगर के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गौ सम्मान आवाहन अभियान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें 27 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में गौ भक्त विभु शर्मा, प्रखर रस्तोगी, शोभित वार्ष्णेय, बिट्टू मौर्य, तपिश माहेश्वरी, लोकेश, प्रखर शर्मा, यश नेहरा, हर्षित वार्ष्णेय, शनि शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जो अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
चार चरणों में चलेगा अभियान
विभु शर्मा ने बताया कि गौ सम्मान आवाहन को पूज्य साधु-संतों के माध्यम से चार चरणों में संचालित किया जा रहा है। पहले चरण में 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे गए। दूसरे चरण में 27 जुलाई को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। तीसरे चरण में 27 अक्टूबर को दिल्ली में ज्ञापन दिया जाएगा, जबकि अंतिम चरण में साधु-संत अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठेंगे।
संविधान के दायरे में मांग
उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकारों से संविधान के दायरे में रहते हुए गौ माता को सेवा, सुरक्षा और सम्मान का मौलिक अधिकार दिलाना है, ताकि भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित को सुदृढ़ किया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!