Breaking News

भीषण गर्मी में स्काउट-गाइड का सेवा भाव, राहगीरों को पिलाया शीतल जल

Spread the love

जल संरक्षण का दिया संदेश, “हर बूंद अनमोल” : संजीव शर्मा

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर लगाए गए निशुल्क जल सेवा शिविर में तीसरे दिन भी सेवा कार्य जारी रहा। स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों ने प्यास से व्याकुल राहगीरों और यात्रियों को शीतल जल पिलाकर राहत पहुंचाई। शिविर में दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही।
इस दौरान जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने कहा कि बढ़ती गर्मी और गिरते भूजल स्तर को देखते हुए हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह जल का सदुपयोग करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। घर, विद्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है।
“हर बूंद अनमोल है”
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि जल प्रकृति का अनुपम उपहार है और इसकी एक-एक बूंद अनमोल है। यदि समय रहते जल संरक्षण के प्रति जागरूकता नहीं बढ़ाई गई तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर संकटों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने वर्षा जल संचयन जैसे उपाय अपनाने पर जोर दिया।
सेवा के साथ जागरूकता भी
शिविर में स्काउट-गाइड ने दूरदराज से आए लोगों को पानी पिलाने के साथ-साथ गर्मी से बचाव और जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया। लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे मानवता की सच्ची मिसाल बताया।
इस मौके पर स्काउट संस्था के जिला मुख्यायुक्त एवं प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट महेश चंद्र सक्सेना और इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप के ओम प्रकाश शर्मा ने शिविर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में शिक्षिका माहेपारा, महनाज, मोहिनी मौर्य, ताफिश, अनम, हुमैरा, शगूफी, अलफिशा, अलीशा, सचिन पाल, रुचित बाबू, सागर सहित कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

Spread the loveबाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, प्रतिभागियों …

error: Content is protected !!