Breaking News

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बाबा इंटरनेशनल स्कूल का दमदार प्रदर्शन

Spread the love

विद्यार्थियों ने जीते 6 स्वर्ण, 7 रजत व 5 कांस्य पदक, जिले में लहराया परचम

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला ताइक्वांडो टूर्नामेंट चैंपियनशिप–बरेली 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन बरेली स्थित गोल्डन गार्डन बैंक्वेट हॉल में हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में स्कूल के कुल 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय दिया। स्वर्ण पदक जीतने वालों में गुंजन (कक्षा 6), अनिरुद्ध (कक्षा 7), प्रतीक (कक्षा 6), सिद्धार्थ (कक्षा 7), उर्वशी (कक्षा 10) और दक्ष (कक्षा 6) शामिल रहे।
इन खिलाड़ियों ने जीते रजत व कांस्य
रजत पदक विजेताओं में मनाली सरकार, अरस्तु सोलंकी, दीक्षा, हिमांशु प्रजापति, इशिका, अंशु और हर्ष शामिल रहे। वहीं कांस्य पदक वैभव, रिद्धि वार्ष्णेय, मान्या माहेश्वरी, हिमांशुनाथ और आकृति ने जीते।
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव हरीश पाल, आईएमए बरेली के अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव व डॉ. आदेश दोशी ने पदक पहनाकर सम्मानित किया।
प्रबंधन ने दी बधाई
विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने सभी विजेता विद्यार्थियों, प्रतिभागियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए प्रशिक्षकों के योगदान की सराहना की। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि ताइक्वांडो जैसे खेल में सफलता विद्यार्थियों के अनुशासन, आत्मनियंत्रण और मानसिक संतुलन को दर्शाती है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी, ताइक्वांडो कोच प्रज्ञा मिश्रा, पीटीआई विकास कुमार, नमिता शाक्य सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!