Breaking News

ओवरस्पीड और ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

40 वाहनों के चालान, 4 सीज; खनन वाहनों से वसूले 4.5 लाख रुपये

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने जनपद में ओवरस्पीड और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान, सीज और जुर्माना वसूली की गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में निर्धारित गति से अधिक वाहन चलाने पर 40 दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चालान किए गए। वहीं, क्षमता से अधिक भार ढोने वाले 4 वाहनों को थाना फैजगंज और उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया।
खनन वाहनों पर भी सख्ती
अभियान के दौरान 14 ओवरलोड खनन वाहनों पर भी कार्रवाई की गई, जिनसे करीब 4.5 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया।
नियमों के पालन की अपील
परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वाहन निर्धारित गति सीमा में ही चलाएं और क्षमता से अधिक भार न ढोएं। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात में सहयोग करें। विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!