विधायक हरीश शाक्य ने जामनी पर किया पूजन, तटवर्ती गांवों को मिलेगी राहत
संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी
बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य ने जामनी स्थित गंगा किनारे बाढ़खंड विभाग की लगभग 16 करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी और क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य गंगा तटवर्ती इलाकों को हर वर्ष आने वाली बाढ़ की समस्या से स्थायी राहत दिलाना है। योजना के तहत तटबंधों को मजबूत किया जाएगा, नदी के जल प्रवाह का वैज्ञानिक प्रबंधन किया जाएगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।
बाढ़ से मिलेगी स्थायी राहत
उन्होंने बताया कि क्षेत्र लंबे समय से बाढ़ की समस्या से जूझ रहा था, जिससे किसानों की फसलें और संपत्ति को भारी नुकसान होता था। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद जन-धन की हानि में कमी आएगी और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी सरकार की विकास योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए इस तरह की परियोजनाएं जरूरी हैं।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र, तहसीलदार सहसवान राकेश सिंह, भगवान दास, विपिन मिश्रा, प्रधान राहुल कश्यप, राजेश कश्यप, महिपाल कश्यप, श्याम सिंह कश्यप, प्रशांत शर्मा, मुकेश यादव, मुनेंद्र शाक्य, सुनील शाक्य, मदन लाल शाक्य, कांता प्रसाद, प्रेमपाल, तिलक सिंह भारती सहित सैकड़ों ग्रामीण और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat