Breaking News

सहकार भारती संघ की बैठक में नई जिला कमेटी का गठन

Spread the love

:
संगठन की मजबूती और विस्तार पर मंथन, समाजहित में कार्य का लिया संकल्प

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। सहकार भारती संघ बदायूं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजना और सहकारिता के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला स्तर पर नई कमेटी का गठन किया गया। संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर कर्मठ एवं जिम्मेदार व्यक्तियों का चयन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कमेटी पर विश्वास जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि यह टीम संगठन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।
समाजहित में कार्य का लिया संकल्प
बैठक में सभी सदस्यों ने संगठन के विकास के साथ-साथ समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया और सहकारिता के विचार को व्यापक स्तर पर फैलाने का निर्णय लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!