Breaking News

दातागंज में धूमधाम से मनाया गया बुद्ध जयंती महोत्सव

Spread the love

मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित, शिक्षा और एकता पर दिया गया जोर

संवाददाता: गोविंद देवल, दातागंज

दातागंज। नगर में बुद्ध जयंती महोत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आंवला सांसद नीरज मौर्य और विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य रहीं। दोनों अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की।
कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंच संचालन कर रहे एडवोकेट अशोक शाक्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज में प्रचलित कुछ परंपराओं पर पुनर्विचार की अपील की।
शिक्षा और जागरूकता पर जोर
मुख्य वक्ता रिटायर्ड प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र मौर्य ने महात्मा बुद्ध के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। हरीश मैथिल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है, तभी लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकेंगे।
विशिष्ट अतिथि संघमित्रा मौर्य ने पंचशील के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए शाक्य समाज से एकजुट रहने की अपील की।
संविधान और शिक्षा से बनेगा भविष्य
मुख्य अतिथि नीरज मौर्य ने कहा कि महात्मा बुद्ध के विचारों ने विश्व को दिशा दी है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि संविधान के माध्यम से हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने सावित्री फुले के योगदान का उल्लेख करते हुए महिला शिक्षा पर भी बल दिया।
कार्यक्रम में दीक्षा मौर्य, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, धर्मेंद्र शाक्य सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुनेंद्र शाक्य, भुवनेश उर्फ भानु मौर्य सहित आयोजक मंडल का विशेष योगदान रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!