Breaking News

फैजगंज बेहटा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

पीतल के बर्तन, तेल के कनस्तर और नकदी बरामद; एक बाल अपचारी भी शामिल

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम गनगौली निवासी वीरपाल और चंदौसी निवासी आदित्य की तहरीर पर थाना फैजगंज बेहटा में चोरी के दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 मई को औरछी चौराहा स्थित सृष्टि अस्पताल के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बरामद हुआ चोरी का सामान
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 3 तेल के कनस्तर, 2 पीतल की थाली, 3 गिलास, 1 लुटिया, 1 परात, 3 चम्मच और 1510 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमों में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई।
ये हैं आरोपी
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में सचिन पुत्र समरपाल निवासी पथरा (चंदौसी), राजेश और नन्हे पुत्र सत्यवीर निवासी ग्राम औरछी (फैजगंज बेहटा) शामिल हैं, जबकि एक अन्य बाल अपचारी भी पकड़ा गया है।
टीम को मिली सफलता
गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल विनीत कुमार और अमित दागी शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की जिला कार्यकारिणी घोषित, नरोत्तम सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

Spread the loveबदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष …