Breaking News

प्राचार्या पद पर डॉ. इंदु शर्मा ने संभाला कार्यभार

Spread the love

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में सम्मान समारोह, प्रबंधन समिति व स्टाफ ने दी शुभकामनाएं

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं । गिंदो देवी महिला महाविद्यालय के संस्कृत विभाग की प्रोफेसर डॉ. इंदु शर्मा ने सोमवार, 04 मई 2026 को पूर्वाह्न में महाविद्यालय की प्राचार्या के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करते ही महाविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल नजर आया।
महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के सभी सम्मानित सदस्यों ने डॉ. इंदु शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और स्वागत किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास जताया कि डॉ. शर्मा के नेतृत्व में महाविद्यालय शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। वहीं डॉ. इंदु शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महाविद्यालय की प्रगति और छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेंसकार्ट के प्लेसमेंट में छाईं टीएमयू ऑप्टोमेट्री की बेटियां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज 22 स्टुडेंट्स …