Breaking News

भीषण गर्मी में स्काउट-गाइड का नि:शुल्क शीतल जल सेवा शिविर जारी, राहगीरों को मिल रही राहत

Spread the love

जीवन का मूल आधार है जल

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में संचालित नि:शुल्क शीतल जल सेवा शिविर का चौथा दिन भी उत्साह और समर्पण के साथ जारी रहा। भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल राहगीरों और यात्रियों को स्काउट-गाइड द्वारा शीतल जल पिलाकर सराहनीय सेवा कार्य किया जा रहा है।
गांधी नेत्र चिकित्सालय की आजीवन सदस्य पुष्पा टंडन ने कहा कि जल जीवन का मूल आधार है और इसकी प्रत्येक बूंद अनमोल है। उन्होंने भावी पीढ़ी के लिए जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया।
एडवोकेट सत्यप्रकाश मौर्य ने कहा कि वर्तमान समय में पीने योग्य जल के स्रोत तेजी से कम हो रहे हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने लोगों से जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की।
नंदराम शाक्य ने स्काउटिंग को निस्वार्थ सेवा और देशभक्ति की भावना विकसित करने वाला माध्यम बताया। शिविर का संचालन जिला संगठन कमिश्नर मु. असरार और पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है, जहां स्काउट-गाइड पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ सेवा कार्य में जुटे हैं।
इस अवसर पर शमरीन खान, इकरा नफीस, रोशनी, रुचित बाबू, सागर, अनुष्का, अनम, अलफिशा, हुमैरा, ताशिफा, नेत्रपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!