Breaking News

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर आसफपुर में जश्न

Spread the love

पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर जताई खुशी, बैठक में दिखा उत्साह

संवाददाता: गोविंद देवल

आसफपुर (बदायूं)। पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर आसफपुर कस्बे में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष योगेश शर्मा के निजी आवास पर एक सौहार्दपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और पार्टी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश दीक्षित, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, राजू शर्मा, रवि कुमार शर्मा, सचिन यादव, अरविंद यादव, कृष्ण कुमार शर्मा, देवेंद्र पाठक, पंकज कुमार पाराशरी सहित अन्य संभ्रांत लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!