Breaking News

स्काउट भवन में सर्वसम्मति से चयन, पदाधिकारियों का स्वागत व शपथ ग्रहण

Spread the love

संस्कार भारती की नई कार्यकारिणी का गठन

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। संस्कार भारती ब्रज प्रांत, जनपद बदायूं की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को स्काउट भवन में सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम प्रांतीय सदस्य डॉ. गीतम सिंह, डॉ. मदन मोहन लाल एवं डॉ. प्रतिभा मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
नई कार्यकारिणी में अशोक कुमार सक्सेना को जिला अध्यक्ष, विनोद कुमार सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरि गोविंद पाठक एवं सत्यनारायण वशिष्ठ को उपाध्यक्ष, सीमा शर्मा को कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार साहू को महामंत्री तथा नरेश चन्द शर्मा व विवेक खुराना को मंत्री का दायित्व सौंपा गया। वहीं सविता चौहान को विधा संयोजक मनोनीत किया गया।
दायित्व सौंपे जाने के बाद सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का प्रांतीय सदस्यों द्वारा पटका पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए संगठन के प्रति ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संस्कार भारती परिवार के अरविंद धवल, शशांक रायजादा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!